फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: वकील- आपके पति की मौत कैसे हुई? महिला ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Tue, 05 Jul 2022 04:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Funny Chutkule: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं और मानसिक तनाव भी दूर रहता है। हंसने से इंसान के मन सकारात्मकता रहती है और खुश रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...

सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया

पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...

पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।

दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...

पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...

तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,

फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...

पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
वकील- आपके पति की मौत कैसे हुई? 
महिला- जहर खाकर मर गए। 
वकील- फिर इनके शरीर पर इतने सारे चोट के निशान कैसे? 
महिला- पहले जहर खाने से मना कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने उसके पैर में काट लिया।
चिंटू को अचानक गुस्सा आया और सांप के आगे पैर कर दिया, कहा ले काट ले जितना काटना है काट ले।
सांप ने फिर तीन-चार बार पैर पर लगातार काटा फिर सांप थक कर बोला- अबे तू इंसान है या भूत?
चिंटू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा यह पैर नकली है। 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 

कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 

पत्नी - कौन सा फायदा? 

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो 

पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है? 

पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न.... 

पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 

ममता- कौन है? 

लड़का- मैं हूं?

ममता- मैं कौन? 

लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।

पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।

पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें