स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती। जब आप खुश होते हैं तो आपके चेहरे पर मुस्कान होती है। हल्की सी मुस्कराहट किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। हंसता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद आता है। इसलिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है। जोक्स हंसने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स इन्हें पढ़िए, अपनों को भी सुनाइए और खूब ठहाके लगाइए....
बच्चा दादी के पास आया और बोला
दादी माँ आप टे…. बोल कर दिखाओ
दादी- टे…
बच्चा- फिर से बोलो टे..
कितना बढिया बोलती हैं, आप मम्मी को
क्यों नहीं सुना देतीं !!
दादी- क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊँ?
वह अपनीं सहेलियों से कह रही थीं,
इसकी दादी पता नहीं कब टे….बोलेंगी...