Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की हंसाने में मदद करते हैं। हंसना हम सभी को लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि वर्तमान समय में काम के बढ़ते दबाव की वजह से इंसान तनाव में रहने लगा। हंसी तनाव से बचाने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आया हूं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती जितनी तुम्हारी साथ हूं..
पति- पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है।
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो!
साइकिल वाला देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।