Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
Jokes In Hindi, Chutkule: हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है और सेहत को भी बेहतर बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लेकर आए हैं कुछ धमाकेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
रिंकी- मैं पड़ोसी के घर में आई लव यू
वाला लेटर डाल आई
पिंकी- अब क्या होगा?
रिंकी- अब वो जाने और उसकी पति जाने
सुबह टमाटर नहीं दिया था न, डायन ने मुझे.....
विज्ञापन
2 of 5
Funny Jokes
- फोटो : adobe stock
चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
मिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?
चिंटू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना....
टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
छात्र- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए
क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि,
मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- सुनो जी, 48 साल की होने के बावजूद,
आपका एक दोस्त मेरे हुस्न की बहुत तारीफ करता है
पति- पक्का मुस्ताक भाई होगा
पत्नी- आपको कैसे पता?
पति- कबाड़ का व्यापारी है वो.......
साली (जीजा से)- मेरी मैरिज क्यों नही हो रही है?
मै ऐसा क्या करुं?
जीजा- जिंदगी में तीन चीजें कभी नहीं करनी चाहिए
पहला- लव मैरिज
दूसरा- अरेंज मैरिज
तीसरा- मैरिज
जीजा की बात सुनकर साली के होश उड़ गए......
आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने उसे रोक कर पूछा- कहां जा रहे हो?
सोनू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने,
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू- नहीं साहब, बीवी देगी...
टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गए?
चिंटू- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला था,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)