फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे? लड़के ने दिया गजब का जवाब

Thu, 17 Jul 2025 10:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

एक लड़का-लड़की समंदर के किनारे बैठे थे 
लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे?
लड़के ने अपना एक आंसू समंदर में गिराया और बोला,
जब तक तुम इस आंसू को न ढूढं लो तब तक 
ये देखकर समंदर खुद बोल उठा- तुम लोग ये सब सीखते कहां से हो.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पापा- सोनू क्या बात है तेरी मम्मी आज इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
सोनू- बस ऐसे ही पापा, मम्मी ने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
तो मैंने गलती से फेवीस्टिक दे दी 
पापा (हंसते हुए)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल, भगवान सभी को ऐसा ही बेटा दे....
 

Chutkule In Hindi: सुरेश की बात सुनकर रमेश की बोलती हुई बंद, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू अपने माता-पिता के साथ होटल में खाना खाने गया
वहां एक आदमी सिगरेट पी रहा था
चिंटू- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं
मेरे माता-पिता साथ में हैं
आदमी- तो क्या हुआ
चिंटू- तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है
जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ
पत्नी- हां, लगाती हूं
अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें