Funny Chutkule: जोक्स और चुटकुले इंसान इंसान की जिंदगी में खुशी लाते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़ने के बाद इंसान जरूर हंसता है। हंसने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
गोलू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था, इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
गोलू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया
गोलू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं मैं शादीशुदा हूं।
गोलू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं।
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं।
नाई ने गोलू को ही गंजा कर दिया।