फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सुरेश को 5 साल बाद मिली उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sat, 31 Jan 2026 11:30 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

सुरेश को 5 साल बाद मिली उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड
जाते-जाते फिर प्यार निभा गई
कहने लगी बड़ा वाला लड़का तुम पर गया है.....


नए-नए गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ऑनलाइन बात करते हुए
गर्लफ्रेंड- तुम क्या काम करते हो?
बॉयफ्रेंड- न्यूज पेपर एजेंसी में नौकरी करता था, 
लेकिन अब जॉब छोड़ दी
गर्लफ्रेंड-  क्यों? अच्छी कंपनी नहीं थी
बॉयफ्रेंड- कंपनी तो अच्छी है, लेकिन सर्दियां आ गई हैं,
तो अब इतनी सुबह कौन अखबार बांटने जाए.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
मोहन- यार उस लड़की ने मुझे हैंडसम कहा
सुरेश- वो तुम्हे हैंडसम बोलकर गुमराह करेगी,
लेकिन तुम शीशा देखते रहना....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (डॉक्टर से)- क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर- हां होता है
पप्पू- आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ?
पप्पू- अगर दूध पीने से रंग गोरा होता, तो फिर
भैंस का बच्चा काला क्यों होता है.....


Jokes In Hindi: तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खूबसूरत हो, साली का जवाब सुनकर जीजा के उड़ गए होश


Most Funny Jokes: तलाक को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट,
तुम क्यों लिखवा रहे हो?
पप्पू- मैं उसकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं, 
रोज पार्टी कर रहा है....


पप्पू रोड पे पॉटी कर कर रहा था
पुलिस ने उसे पकड़ लिया
जब पुलिस उसे ले जा रही थी तो
पप्पू बोला- भाई सबूत तो उठा लो.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का
टीचर बेहोश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें