Hindi Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग करते हुए
वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खूबसूरत हो
साली- जीजू आप बड़े वो हो
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो?
साली- फोटोशॉप और कैमरा फिल्टर
जीजा बेहोश.....
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
जीजा- अरे मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
साली बेहोश......