फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: लड़का- मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं, लड़की ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Sat, 18 Jun 2022 03:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान टेंशन की वजह से जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। अगर आप तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला- मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं... 
लड़की- तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया? लड़का बेहोश।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

सरकार ने फरमान जारी किया पुरुष हो या स्त्री दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली - हे भगवान ! 
अब इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
पति ने एक्टिवा बेच दी। 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मास्टर जी - तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
भोलू - जी सर, बिल्कुल किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मरीज- मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं।  
डॉक्टर - तुमको बहुत बड़ी बीमारी है, एक काम करो, 
सारी रात धूप में बैठ जाओ जल्दी ही ठीक हो जाओगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं 
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें