फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: पिता- इंजीनियर बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, बेटे का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 12 Jul 2025 12:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पिता- उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है बेटा
बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है, बहुत पढ़ना पड़ता है
बेटा- हां पापा, तभी तो पूछ रहा हूं, आप इंजीनियर कैसे बने?
उसके बाद बेटे की हुई जमकर पिटाई...
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर - तुमने आने में देर कर दी
पप्पू - क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर - मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो.....

चिंटू - मिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है
सारा घर हिल रहा है
मिंटू- ओए, चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा
हम तो किरायेदार हैं..... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मिंकी बहुत देर से मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी थी
दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ थी, मिंकी परेशान सी भीड़ के हटने का इंतज़ार कर रही थी
काफी देर बाद जब भीड़ छटी तो मिंकी दुकानदार के पास गई
उसने धीरे से इधर-उधर देखकर एक परचा दुकानदार को दिया और बोली
भाई साहब, मेरे होने वाले पति डॉक्टर हैं
यह उनका प्रेम पत्र है, पढ़कर सुना देंगे प्लीज.....
 

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा, लड़के ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
शादीशुदा व्यक्ति डर-डर के पत्नी से बोला- 
क्या कमाल की सब्जी बनाई है, लव यू डार्लिंग
बस थोड़ा नमक ज्यादा है, मुझे लगता है मार्केट में नमक ही ठीक नहीं आ रहा......

पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है,
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें