Viral Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक कंजूस पिता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा - 500 रुपए
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी.....
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा- प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....