फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब सास ने बहू को बिंदी लगाकर जाने को कहा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 04 Sep 2023 12:49 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: आजकल की भागमभाग और व्यस्त जीवन की वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते हैं, लेकिन जरूरी यह होता है कि उनसे कैसे निपटते हैं। तनाव और चिंता से कई बीमारियों का आप शिकार हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। आप खुश रहेंगे तो आपके आसपास के लोग भी खुश रहेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास- कितनी बार कहा है,
बाहर जाओ तो बिन्दी लगाकर जाया करो।
आधुनिक बहु- पर जीन्स पर बिंदी कौन लगाता है…?
सास- तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है,
माथे पर लगा चुड़ैल माथे पर..
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं?
लड़का- ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो
लड़के का जवाब सुनकर लड़की ने लड़के को जमकर पीटा
अब लड़का नोकिया 1100 की तरह वाइब्रेट हो रहा है!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- ‘हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ,?
बच्चा- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है, उसकी मदद फिर खुदा ही कर
सकता है…”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- लो, लाइट चली गई
मोनू- लाइट चली गई तो क्या, पंखा तो चालू कर..
सोनू- लो, कर दी ना पागलों वाली बात, 
अगर पंखा चालू किया तो मोमबत्ती बुझ नहीं जाएगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें