Jokes In Hindi: आज के समय में खुद को स्वस्थ रख पाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों के पास काम का इतना दबाव हो गया है कि लोग खुद पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में लोग कई बार अवसाद जैसी परेशानियों का भी शिकार हो जाते हैं। साथ ही और भी कई बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। अगर आप भी अपने व्यस्त दिनचर्या में अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपके पास एक दूसरा उपाय भी है। यदि आप दिन को कुछ समय निकाल कर हंसी-मजाक करते हैं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डॉक्टर (मरीज से)- जानते हो बचपन में मेरा सपना था कि मैं बड़ा होकर डाकू बन सकूं।
मरीज (बिल देखते हुए)- बहुत खुशकिस्मत हैं आप, वरना आज-कल किसके सपने पूरे होते हैं।
मरीज की बात सुनकर पास खड़ी नर्स हंसने लगी।