फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब डॉक्टर के पास पहुंचा गप्पू, पढ़िए लोटपोट करने वाले मजेदार जोक्स

Sat, 02 Sep 2023 11:53 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी और काम के दबाव के कारण लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है उतना ही खुल कर हंसना जरुरी होता है। इसलिए कोशिश करें हर दिन आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी आती है। सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही वायरल जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे।

डॉक्टर के पास पहुंचा गप्पू!
डॉक्टर ने गप्पू की टेस्ट रिपोर्ट देख कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
गप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला...
ये तो बता दीजिए डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर से फेल हुई है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है?
मोनू- मेरी इंग्लिश ही कमजोर है!
सोनू- मतलब?
मोनू- उसने 'Cute' लिखा था, और मैंने 'कुत्ते' समझकर उसे भी गाली दे दी। 
रिश्ता बनने से पहले ही खत्म।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मोनू जितना आपकी बेटी एक महीने में उड़ाती है 
एक हफ्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है।
लड़की का बाप- ऐसी कौन सी गाड़ी चलाता है?
मोनू- रोडरोलर।
मोनू की गाड़ी के बारे में जानकर ससुर जी ठहाके मारने लगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे...
गर्लफ्रेंड- बात सुनो जरा...
बॉयफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।
गर्लफ्रेंड- ठीक है।
बॉयफ्रेंड (खाने के बाद)- अब बोलो।
गर्लफ्रेंड- तुम्हारी प्लेट में कॉकरोच था और बनो स्मार्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो महिलाएं बात कर रही थीं...
पहली बोली (चिंकी)- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था
कि भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा! 
दूसरी महिला - तो क्या हुआ? 
पहली महिला (चिंकी) - अब पता चला वो वजन की बात कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें