Viral Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है।
Funny Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
कोमा से उठने के बाद पिंकी डॉक्टर से,
मुझे क्या हुआ था?
डॉक्टर- आपका इंटरनेट बंद हो गया था.....
विज्ञापन
2 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स
- फोटो : freepik
लड़के ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब
लड़का- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
साधु- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
लड़का- हम लोग उसे शादी कहते हैं.....
पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
देवर- आप बहुत सुंदर हो
भाभी- छोड़ो न
देवर- आपकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं
भाभी- छोड़ो न
देवर- आपके बाल बिलकुल रेशम जैसे हैं
भाभी- छोड़ो न
देवर- आपकी आवाज कितनी सुरीली है
भाभी- छोड़ो न
देवर- इतनी लंबी-लंबी छोड़ तो रहा हूं,
अब और कितनी छोड़ू?.......
रिंकी- क्या कर रहे हो बेबी?
पप्पू- सो रहा हूं
रिंकी- जो सोवत वो खोवत है
पप्पू- जो जागत है,
वो कौनसा पहाड़ खोदत है?
मोबाइल ही तो चलावत है.....
पप्पू- बाबा, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं?
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो?
बाबा- उसे मन का वहम कहते हैं
बेटा..... मन का वहम......
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)