Desi Chutkule: जिस तरह अच्छा खानपान, अच्छी हवा किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर ये सुझाव देते हैं कि इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं, कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे सरल और किफायती तरीका है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं... थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी....
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है....