फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes In Hindi: बॉस- कहां थे अब तक? सुरेश ने दिया गजब का जवाब

Tue, 22 Apr 2025 10:55 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Boss Employee Jokes: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं, हंसने और हंसाने का सिलसिला।


सुरेश ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
सुरेश- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं
सुरेश- ठीक है तो फिर कल से अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं.....
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी
किताब का नाम था- एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे
और गलती से हो गया- एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दूल्हा- घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं?
दुल्हन- हां, लेकिन देखकर डिलीट कर देना.....


चंपू- बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का
टिंकू- फिर क्या हुआ, बन गए?
चंपू- अरे कहां, बचपन खत्म, शौक खत्म.....

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
मोटू- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाए.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
मोहन समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था
टीटू- अरे, तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
मोहन- अरे, मैं बीमार हूं ना
डॉक्टर ने कहा है, बाहर का नहीं खाना......


Best Jokes: दोस्तो की महफिल में बैठकर पढ़िए ये मजेदार टॉप 5 चुटकुले, बन जाएगा आपका दिन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें