फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है, मरीज का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 23 Jul 2025 10:27 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Viral Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब, वो बाहर ही बैठी है....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में साथ नहीं देती, बीवी ही काम आती है
जो भले चैन से जीने न दे, पर मरने भी नहीं देगी.....

बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ?
पति- पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है..... 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल
2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन भी अपने पति से रूठ जाती है....


Viral Jokes: पिता- मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचाए, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ?
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
गप्पू- जी आपने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक'

पप्पू ने डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....
ये तो बता दीजिये कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें