फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सोनोग्राफी को लेकर पिंकी ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sat, 28 Mar 2026 02:35 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: चुटकुले हास्य और मनोरंजन का एक छोटा रूप हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हंसाना होता है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
Chutkule, Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पिंकी- मुझे क्या हुआ है?
डॉक्टर- सोनोग्राफी करनी पड़ेगी
पिंकी- सोना बहुत मंहगा हो रहा है, डॉक्टर साहब
आप चांदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो
पिंकी की बात सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए.......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- अजी सुनते हो,
आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है
उसे रोकते क्यों नहीं?
पति- क्यों रोकूं? उसने मुझे रोका था क्या?



पति- तुम्हारे डैडी की मजाक करने की आदत
गई नहीं अभी तक
पत्नी- क्यों, क्या हुआ?
पति- आज फिर कॉल करके पूछ रहे थे
कि मेरी बेटी के साथ खुश तो हो.... 

विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- आज मेरी शादी है
अब क्यों लौटकर आए हो यहां
बॉयफ्रेंड- डीजे का ऑर्डर हमको ही मिला है
अब काम धंधा भी छोड़ दें क्या?

Chutkule In Hindi: बहू- पूजा करने से बड़ी से बड़ी बलाएं टल जाती हैं, सास ने दिया गजब का जवाब

Comedy Jokes: साफ-सफाई को लेकर सुरेश ने होटल मैनेजर से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो
स्कूल की हालत खराब हो जाएगी,
इसे कहते हैं दुर्दशा और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो,
ये होगा हमारा दुर्भाग्य
टीचर बेहोश.....


टीचर- तुम लेट क्यों आए हो? 
समीर- अम्मी-अब्बू लड़ रहे थे, इसलिए
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों लेट हो गए?
समीर- मेरा एक जूता अम्मी के पास था और
एक अब्बू के पास......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic
बॉस (सुरेश से)- मैंने तुम्हें फोन किया था,
तुम्हारी पत्नी ने कहा तुम खाना बना रहे हो
तुमने वापस फोन क्यों नहीं किया?
सुरेश- सर किया था, आपकी पत्नी ने बताया,
आप बर्तन धो रहे हो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें