फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: बहू- पूजा करने से बड़ी से बड़ी बलाएं टल जाती हैं, सास ने दिया गजब का जवाब

Fri, 27 Mar 2026 10:26 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

बहू- सासु मां पूजा कर लीजिए,
पूजा करने से बड़ी से बड़ी बलाएं टल जाती हैं
सास- हां तुम्हारी मम्मी ने बहुत की होगी,
उनकी तो टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई......


सास- मुझे देख कर तुम्हें क्या याद आता है?
बहू- अब क्या बोलूं मांजी?
सास- जो भी मु़झे देखकर तुम्हें याद आए
बहू- भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावे.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई
सुरेश- क्या हुआ?
पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को
'आई लव यू' बोल दिया
सुरेश- फिर
पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि,
किसको ब्लॉक करूं?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है......

Comedy Jokes: साफ-सफाई को लेकर सुरेश ने होटल मैनेजर से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप


Viral Jokes: जब पहली बार एक अमेरिकन डॉक्टर आया भारत, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बहुवचन किसे कहते है? 
गोलू- जब बहू अपने ससुराल वालों को 
खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे बहु वचन कहते हैं
टीचर बेहोश.....


टीचर- पप्पू कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है
पप्पू- देखने दो सर, मैं अकेला फेल नहीं होना चाहता.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की- क्या कर रहे हो बेबी?
लड़की- सो रहा हूं
लड़की- जो सोवत वो खोवत है
लड़का- जो जागत है, वो कौनसा पहाड़ खोदत है?
मोबाइल ही तो चलावत है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें