फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: डॉक्टर से पप्पू- साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 24 Aug 2026 05:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Chutkule, Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....


सुरेश अपनी नीली पड़ी टांगो को लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- टांगे काटनी पड़ेंगीं, जहर फैल गया है
दो दिन बाद सुरेश की नकली टांगे भी नीली पड़ गईं
डॉक्टर- अब मुझे तुम्हारी बीमारी समझ में आ गई है
सुरेश- क्या?
डॉक्टर- तुम्हारी जींस रंग छोड़ती है
सुरेश बेहोश...... 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन,
मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए,
तू जो शराब के साथ सलाद खाकर सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है...... 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां,
अपनी गलती नहीं मानती है
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू-  कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके.......

Funny Chutkule: जब टीचर ने पप्पू को कुत्ते पर निबंध लिखने को कहा, पढ़िए वायरल जोक्स

Desi Jokes: बीवी के शक ने पति को बनाया भक्त, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं,
मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो,
जब अभी वाले से ब्रेकअप हो जाएगा
तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़का बेहोश.....


लड़की- प्यार अंधा होता है
लड़का- आजकल तो जिसके चार-पांच बॉयफ्रेंड हैं
वो भी कहती है कि 'प्यार अंधा होता है'
अरे प्यार अधां नहीं है बहन
तुने प्यार अंधा-धूंध किया है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पिता- उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है,
बहुत पढ़ना पड़ता है
बेटा- हां पापा, तभी तो पूछ रहा हूं,
कि आप इंजीनियर कैसे बने?
उसके बाद बेटे की हुई जमकर पिटाई......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें