फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: ये दवाईयां कैसे लेनी हैं? डॉक्टर का जवाब सुनकर राजू की बोलती हो गई बंद

Mon, 19 Jan 2026 10:08 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह इंसान को हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Funny Jokes, Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
मोहन ताकि लड़कों का ध्यान रहे कि,
जिस प्लॉट पर उनकी नजर है
उसका भूमि पूजन हो गया है...... 


गप्पू (पप्पू से)-  मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पप्पू- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है...... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- 'हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ?
पप्पू- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है
पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....


Funny Chutkule: शॉपिंग से लौटी पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Jokes: शादी में दूल्हे के साथ बराती क्यों आते हैं? देवर का जवाब सुनकर भाभी की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- ना कजरे की धार ना मोतियों के हार ना कोई किया श्रृंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो, तुम कितनी सुंदर हो
पत्नी- सीधे-सीधे बोलो न कि ब्यूटी पार्लर के लिए पैसे नहीं दोगे.....


पत्नी- जमाना कितना खराब होता जा रहा है
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- अखबार में खबर है कि एक आदमी ने 
अपनी पत्नी को बेच डाला
पति- कितने में?
पत्नी- एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी 
तो ऐसा नहीं करोगे
पति- मैं भला साइकिल का क्या करुंगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए
आदमी को आधी सैलरी पत्नी को देने का फैसला दिया,
तो पति लोटपोट होकर हंसने लगा
जज ने आदमी से पूछा- इसमें इतना खुश
होने वाली क्या बात है?
पति- पहले पूरी रख लेती थी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें