Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसके साथ ही आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं सिलसिला...
एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए
लोग खूब हंसे...अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, वे अंधे हो गए वो सब
बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले सालों लाइट चली गई कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है।