Chutkule In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।
भाभी- कहते हैं, इश्क में नींद और चेन उड़ जाता है
देवर- नींद का तो पता नहीं,
पर चेन लेकर उड़ गई, पूरे दो तोले की थी.....
देवर और भाभी आपस में लड़ते हुए
भाभी- तुम पागल, तुम्हारे भैया पागल
देवर- तुम पागल, तुम्हारा भाई पागल
भाभी- मेरे भाई को क्यों बोल रहे हो?
बहन को नहीं बोल सकते क्या
देवर- आपके चक्कर में अब आपकी बहन से भी
बिगाड़ लूं क्या......