फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: देवर ने जमकर की भाभी की तारीफ, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sun, 03 May 2026 11:46 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

देवर- आप बहुत सुंदर हो
भाभी- छोड़ो न
देवर- आपकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं
भाभी- छोड़ो न
देवर- आपके बाल बिलकुल रेशम जैसे हैं
भाभी- छोड़ो न
देवर- आपकी आवाज कितनी सुरीली है
भाभी- छोड़ो न
देवर- इतनी लंबी-लंबी छोड़ तो रहा हूं, 
अब और कितनी छोड़ू?.......
विज्ञापन

2 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू गर्लफ्रेंड  के साथ डिनर पर गया
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली-
कितने निर्दयी हो तुम, मैं तो इतनी सेंसेटिव हूं कि
मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ
पप्पू बेहोश........


रिंकी- क्या कर रहे हो बेबी?
पप्पू- सो रहा हूं
रिंकी- जो सोवत वो खोवत है
पप्पू- जो जागत है,
वो कौनसा पहाड़ खोदत है?
मोबाइल ही तो चलावत है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....

Funny Jokes: अपने मोबाइल से मेरा नंबर डिलीट कर देना, पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती बंद हो गई

Funny Chutkule: पढ़ाई को लेकर बच्चे ने बुजुर्ग व्यक्ति से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- बाबा, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं?
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो?
बाबा- उसे मन का वहम कहते हैं
बेटा..... मन का वहम......


पिता- बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी,
लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती है, ऐसा क्यों?
बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पप्पू सरकारी अस्पताल में पड़े-पड़े,
अपनी बीमारी से परेशान होकर डॉक्टर से कहता है-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं...... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें