फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: मोहब्बत बहुत बुरी चीज है, देवर का जवाब सुनकर भाभी के होश उड़ गए

Sat, 14 Feb 2026 05:32 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Chutkule in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

भाभी- कहते हैं, मोहब्बत बहुत बुरी चीज है
जिंदगी बर्बाद कर देती है
देवर- तो नफरत कौन सा बैक मैनेजर बना देती है......


देवर- शादी हमेशा अपनी से बड़ी लड़की से ही करनी चाहिए
भाभी- ऐसा क्यों?
देवर- जब भी वो डांटें तो दिल कहे, कोई नहीं यार बड़ी है......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी..... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- सो गया मेरा शोना
लड़का- हां
लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
लड़का- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,
तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा.....
 

Hindi Chutkule: फीस कम करने को लेकर पप्पू ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके


Funny Jokes: टीचर ने जब बच्चे से पूछा उसका नाम, जानकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
पत्नी- तो मैं क्या करूं, घर का सारा काम छोड़कर 
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या? 


पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हो रही थी
इतने में पति स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की 
कोशिश करने लगा
पत्नी- हो गया क्या, जो करना चाह रहो हो
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- जरा जल्दी करो मुझे स्टूल की जरूरत है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक औरत 'विधवा पेंशन' का फॉर्म भरने गयी
अधिकारी- कितना समय हो गया आपके पति को गुजरे?
महिला- वो तो अभी घर पर हैं
अधिकारी- फिर ताई फॉर्म क्यों भर रही?
महिला- साहब, सरकारी काम में टाइम तो लगता है न,
जब तक होगा, तब तक मर ही जाएंगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें