फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: इन टाॅप-5 चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 29 Jun 2025 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Desi Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Desi Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक दोस्त ने दूसरे को फोन किया, 
तो उधर से उसके नौकर की आवाज आई। 
पहले दोस्त ने कहा तेरे साहब कहां है नौकर ने कहा, 
जी साहब तो बाहर गये हैं, पहले दोस्त ने पूछा कि 
क्या वो दिल्ली से बाहर गये हैं या भारत से बाहर? 
नौकर बड़ी ही मासूमियत से बोला, 
जी न तो वो दिल्ली से बाहर गये हैं न ही भारत से, 
साहब तो जरा सू सू करने गये हैं, 
आप फोन होल्ड करो, अभी बुला कर लाता हू।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ?
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी - मेरा नाम रंजना है।
पूरा कोर्ट खामोश!

Hindi Jokes: साली- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार? जीजा का जवाब सुनकर हो गई चुप

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो...?
गप्पू- जी आपने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- सिर्फ मेरे लिए ही पान क्यों लाए हो? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया-
“लफ्ज तेरे, गीत मेरे, गजल कोई सुना डालू क्या?”
लड़की बोली- “हाथ मेरे, गाल तेरे,
कान के नीचे बजा डालू क्या?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें