देसी जोक्स: जीजा और साली का रिश्ता हंसी-मजाक, नोकझोंक और मीठी शरारतों से भरा होता है। जब भी जीजा जी और साली आमने-सामने आते हैं, तो बातों ही बातों में हंसी का माहौल बन जाता है। कभी साली अपने जीजा की टांग खींचती है, तो कभी जीजा जी मजेदार जवाब देकर सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी प्यारे रिश्ते की मजेदार नोकझोंक और हंसाने वाली बातों को लेकर हम आपके लिए लेकर आए हैं जीजा-साली के चटपटे और धमाकेदार चुटकुले। तो तैयार हो जाइए हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए!
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।