Desi Jokes: हंसना हमारे जीवन का एक ऐसा अनमोल हिस्सा है, जो न सिर्फ हमें खुशी देता है, बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह मानसिक तनाव से राहत दिलाने का सबसे आसान तरीका है, क्योंकि हंसते वक्त शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जो हमें खुशी का एहसास कराता है। साथ ही, हंसी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करती है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मानसिक रूप से डिप्रेशन और चिंता को कम करता है, मन को हल्का करता है और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए अध्यापक छात्र के मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खिल उठेगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
अध्यापक ने स्टूडेंट को परीक्षा में चार पेज का निबंध लिखने को दिया
विषय- आलस्य क्या है?
स्टूडेंट ने तीन पेज खाली छोड़कर चौथे पेज पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा
यही आलस्य है!
अध्यापक बेहोश....