फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: प्रेमिका- मेरे बर्थडे पर मुझे क्या गिफ्ट दोगे? प्रेमी का जवाब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Tue, 18 Mar 2025 05:35 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसने से मानसिक तनाव कम होता है, हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। हंसने की सबसे खास बात यह है कि हंसी एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो खुद भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी-प्रेमिका के चुटकुले - फोटो : Freepik
Desi Jokes: हमारी मुस्कान न सिर्फ हमें खुश रखती है, बल्कि दूसरों के चेहरे पर भी हंसी ला सकती है। इसीलिए हमें हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी हमारे मन में सकारात्मकता भरती है, जो मुश्किलों को आसानी से पार करने में मदद करती है। जब हम हंसते हैं, तो मन खुश रहता है और नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं। हंसने से दिन अच्छा बीतता है और तनाव भी कम होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ खास जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये मजेदार चुटकुले आपके चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशी लाएंगे। तो चलिए, बिना देर किए इन चुटकुलों को पढ़ते हैं और खुलकर हंसते हैं। हंसी का ये सिलसिला शुरू करें और दिन को मजेदार बनाएं!

मंटू- यार, लड़कियों का ही अच्छा है. शादी से पहले पापा की परी होती हैं...
और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
चंटू- ...और लड़के? 
मंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक बार दो प्रेमी पहाड़ चढ़ने के लिए जाते है।
चढते-चढते बहुत रात हो जाती है, तो दोनों सो जाते हैं।
इस बीच प्रेमी उन दोनों के बीच एक तकिया रख देता है।
सुबह होती है और प्रेमी अपनी प्रेमिका से कहता है-
चलो अब सिर्फ दो घंटे मे पहाड़ चढना है।
प्रेमिका ने कहा- क्या खाक पहाड़ चढें… …
रात भर में एक तकिया तो पार कर नहीं सके…
पहाड़ क्या खाक चढोगे!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेकअप
हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
ये सुनते ही लड़के के होश उड़ गए...!!
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे 
प्रेमी- जो तुम चाहो मेरी जान 
प्रेमिका- मुझे रिंग चाहिए 
प्रेमी- ठीक है रिंग दूंगा पर उठाना मत, मेरा बैलेंस कम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें