Viral Jokes: खुशहाल और स्वस्थ जीवन के लिए सुबह और शाम हंसना अत्यंत आवश्यक है। हंसते-मुस्कुराते रहने से न केवल मन प्रसन्न रहता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और योग गुरुओं का भी यही मानना है कि खुलकर हंसना एक ऐसी आदत है जो कई बीमारियों को दूर रखने में सहायक है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। हंसने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, तनाव कम होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इसलिए, हम आपके मनोरंजन और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी हम कुछ ऐसे ही डॉक्टर-मरीज के धमाकेदार चुटकुले प्रस्तुत कर रहे हैं जो आपको खूब हंसाएंगे और आपके दिन को खुशनुमा बना देंगे। तो आइए, हंसी के इस आनंदमय सफर की शुरुआत करते हैं।
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते
मरीज- जी, वही तो किया था…