Funny Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छा भोजन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, उसी तरह हंसना भी मानसिक सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हंसने से शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा महसूस करते हैं। लेकिन आज के समय में कई लोग अपनी व्यस्तता होने की वजह से हंसना ही भूल हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पप्पू- वो जो टेबल पर आदमी बैठा है, उससे मेरी दुश्मनी है!
दोस्त- टेबल पर तो चार आदमी बैठे हैं।
पप्पू- वो जिसकी मूंछें हैं!
दोस्त- मूंछें तो सबकी हैं।
पप्पू- वो जिसके सफेद कपड़े हैं।
दोस्त- वो तो सबके सफेद हैं।
पप्पू ने गुस्से में पिस्तौल निकाली और
तीन आदमियों को गोली मार दी...
और जो बच गया, उसकी तरफ इशारा करके बोला-
इससे मेरी दुश्मनी है, इसको नहीं छोड़ूंगा...!!!
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
दूल्हा- घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं ?
दुल्हन- हां, लेकिन देखकर डिलीट कर देना...
दुल्हन की बात सुनकर पति बेहोश हो गया
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
शादीशुदा मर्द अपना राशिफल नहीं पढ़ते...
वो तो...
अदरक कूटने की आवाज से ही अंदाजा
लगा लेते हैं कि...
उनका दिन कैसा रहेगा...।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संतू प्रेमिका पन्नो रानी से- क्या मैं पहला लड़का हूं जिसके लिए तुम पार्क में आई और इतना प्यार किया?
पन्नो रानी- झल्लाते हुए! अरे यार, ये तुम सब लड़के ये एक सवाल जरूर पूछते हो?
चंपू बस नदी में गिरने की जांच के दौरान ड्राइवर से-बस नदी में कैसे गिर गई?
ड्राइवर- मुझे कुछ नहीं पता साहब।
चंपू- याद करके बताओ हुआ क्या था?
ड्राइवर- जी, उस दिन कंडक्टर नहीं आया था और जब बस नदी में गिरी मैं पीछे वाले यात्रियों से किराया ले रहा था।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता होटल में खाना खाने के बाद उठा और वेटर को 10 रुपये टिप दिए।
वेटर- 10 रुपये की टिप मेरे लिए बेइज्जती है।
संता- तो फिर...?
वेटर- 20 रुपये दे दो...
संता- नहीं यार... मैं तुम्हारी दो बार बेइज्जती नहीं कर सकता...!
पहला दोस्त- कल मेरी बीवी ने मुझसे लिपिस्टिक मांगी,
पर गलती से मैने उसे ग्लूस्टिक पकड़ा दी, समझ नहीं आ रहा अब तक बात क्यूं नहीं कर रही,
दूसरा दोस्त- वाह! क्या आइडिया है..