फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: अंकल- बेटा क्या करते हो? लड़के का जवाब पढ़कर उड़े होश

Wed, 12 Feb 2025 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स (Today Jokes in Hindi)  जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई। उसने अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलायची खत्म हो गयी है, बाजार से ले आइएगा..
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलायची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता..
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर..
बहू- पिता जी, मां जी खत्म हो गई हैं, बजार से लेते आना
ससुर बेहोश...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
अंकल- बेटा क्या करते हो?
लड़का- नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं
अंकल- सोशल वर्कर हो?
लड़का- नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डाकू- हम घर लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं।
बंटू- कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो,
आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना।

Chutkule in Hindi: पति- कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया? पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है।
स्टूडेंट- क्यों झूठ बोल रही हो टीचर?
टीचर- अच्छा ये बताओ बहरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- उसे इंग्लिश में कुछ भी बोल दो कौन सा उसे सुनाई देने वाला है।
पूरी क्लास जोर-जोर से हंसने लगी।

Chutkule in Hindi: पति- कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया? पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही, 
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 
पंडित जी बेहोश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें