Chutkule in Hindi: इंसान के लिए हंसी एक दवा की तरह है। सेहतमंद रहने के लिए इंसान को यह दवा बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हंसा करें। इसलिए हम सभी को कम से कम दिन में एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
एक सत्संग के दौरान :
संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी, इतने में एक बुढ़िया उठ कर जाने लगी ….
संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
बुढ़िया- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा