फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Tue, 03 Dec 2024 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

प्रपोज करते समय सांवली लड़की के गाल पर किस कर पप्पू बोला...
पप्पू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
पप्पू मुड़ कर पीछे देखता है, पर वहां कोई लड़की नहीं होती है।
लड़की- अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते तो कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखते।
पप्पू लड़की से भी तेज निकला, बोला- चलो, अब जैसी तुम्हारी मर्जी। पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? 
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या? 
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...

Jokes in Hindi, Chutkule: साली- जीजा जी आप दीदी को किस नाम से बुलाते हैं? जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? 
छात्र- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए.. क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।

Jokes: मरीज- मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है, डॉक्टर का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें