फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सास- मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, बहू ने दिया गजब का जवाब

Fri, 20 Jun 2025 07:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Viral Funny Jokes
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

सास- मुझे पूरा भरोसा है, तुम किचन संभाल लोगी
बहू किचन में गई और कुछ टूटने की जोरदार आवाज आई
सास- क्या तोड़ दिया बहू?
बहू- आपका भरोसा.... 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई
और पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और
वह भी पिंटू को देखकर बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए
अचानक लिफ्ट रुक गई
दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपए.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दो आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थीं
पहली आत्मा- आत्महत्या दो तरह की होती है
दूसरी आत्मा- वो कैसे?
पहली आत्मा- पहली तेज और आसान, गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ
दूसरी धीमी और दर्दनाक, गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो......


Today Funny Jokes: देवर से भाभी- बहुत साल पहले एक बाबा ने मुझसे कुछ कहा था, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पांचवी क्लास में में पांच बार फेल होने पर दुखी होकर
पप्पू ने गप्पू से कहा- आज मैं खुदखुशी करने वाला हूं
उसकी बात सुनकर गप्पू ने कहा
साले पागल हो गया है, अगले जन्म में फिर से पहली क्लास से पढ़ना पड़ेगा....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
मां- बेटी इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो कह दिन उससे कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें