फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पप्पू गर्लफ्रेंड के साथ लंच पर गया, फिर जो उसके साथ हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 10 Aug 2025 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है। आज कल आपाधापी भरे जीवन में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के साथ बैठक अपना दुख दर्द बांट सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली हाय राम कितने निर्दयी हो तुम, मैं तो इतनी
दयालू हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो बहुत दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ.....
पप्पू  देखकर बेहोश
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी - तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म क्यों देखने गए थे?
पति - हां, क्या करूं?
तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं?

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- बाबू बहुत दिन से तुमसे एक बात छिपा रहा हूं, फिर गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है

Hindi Jokes: पत्नी- जानू तुमने पहली बार मेरी घूंघट उठाया था तो क्या सोचा था, पति का जवाब सुनकर पत्नी बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- जरा मेरी आँखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है।
लड़का(गुस्से में) - ज्यादा बात मत बना।
मेरी आँख में मच्छर चला गया है।
गौर से देख और निकाल इसे।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें