फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: साली- समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती? जीजा की बात सुनकर बोलती हुई बंद

Thu, 06 Mar 2025 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes:  बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
जीजा- साली जी, मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी।
साली- अरे जीजा जी, समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती।
जीजा जी- बस मुझे यही साबित करना था तुम्हारी दीदी समझदार नहीं है
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो... 
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं। 
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है। 
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का- क्यूं रो रही हो? 
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का- बता कितने आए हैं? 
लड़की- सिर्फ 80% लड़का 
लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें