फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: साली की बात सुनकर जीजा के उड़ गए होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 20 Jul 2025 05:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
 एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
साली- सुनो जीजा जी, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है? 
साली- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
मेकअप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...

आज के मजेदार जोक्स: वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? महिला का जवाब सुनकर पूरा कोर्ट खामोश

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है

Jokes: इन टॉप 5 धमाकेदार जोक्स को पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप, बन जाएगा आपका दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!

डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें