फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Jokes: खाली हाथ को लेकर सास ने बहू से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 18 Jun 2025 11:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
viral funny jokes - फोटो : freepik
Today Funny Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

सास (बहू से)- ये क्या बहू, हाथ खाली क्यों?
खाली हाथ अच्छे नहीं लगते 
बहू- वो मांजी, मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा है
सास- अरे नासपीटी करमजली में चूड़ियों की बात कर रही हूं......

सास-बहु की लड़ाई हो गई
ससुर ने पूछ लिया- क्या हुआ?
सास- ये हमारा द्विपक्षीय मामला है,
तुम बीच में ज्यादा ट्रंप ना बनो…....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए
राजू- खड़ा हो गया
टीचर- तुम बेवकूफ हो?
राजू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- जानू मैंने आज अपना 50 लाख का बीमा करवाया है!
गर्लफ्रेंड- ये तो तुमने बहुत अच्छा किया
अब मुझे बार-बार कहना नहीं पड़ेगा कि अपना ख्याल रखना......

लड़के ने रात में लड़की को मैसेज किया
गुडनाइट हनी
लड़की की मां ने रिप्लाय किया
हनी सो रही है अभी
तुम भी सो जाओ.....

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का, लड़की देखने गया
उन्हें बात करने के लिए अकेले बैठा दिया गया
लड़की ने डरते हुए पूछा
भैया आप कितने भाई  बहन हो?
लड़का- अभी तक तो तीन ही थे,
अब चार हो गए....
 

Desi Jokes: देवर से भाभी- शादी से पहले तो तुम्हारे भैया बहुत मंदिर जाते थे, फिर जो हुआ पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें