फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes:बॉयफ्रेंड- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं, गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 03 May 2025 04:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं यार
ब्वॉयफ्रेंड- लेकिन क्यों?
लड़की- क्योंकि वहां वॉट्सऐप नहीं चलता है....


बॉयफ्रेंड- बेवफा तुने दिल जला कर मेरा दिल राख कर दिया
गर्लफ्रेंड- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी,
भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है.
टीचर-अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बता तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से,
और मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी के बाप से भी नहीं......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम शक्कर होती
कभी तो मीठा बोलती
पत्नी- काश तुम अदरक होते,
कसम से... जी भर के कूटती
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश......


मां पप्पू के कमरे में आधी रात को जाकर बोली-
बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
पप्पू- हां मां तो?
मां- चुपचाप फोन बंद कर के सो जा,
नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी......

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया खाली डिब्बा
कितनी शर्म आई मुझे फ्रेंड्स के आगे
पति- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है......
 

Today Jokes: पुलिस- बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? चोर का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें