Funny Jokes In Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वजह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
चोर- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
पुलिस- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
चोर- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा....
पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को
आपकी जरूरत ही क्या है.....