Comedy Jokes: मजेदार चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाते हैं, बल्कि तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं। स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। इसलिए खुलकर हंसना मन को हल्का करने और सकारात्मक सोच को विकसित करने का सबसे आसान तरीका है। हंसने से मन हल्का होता है और दिनभर की थकान भी दूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को नियमित रूप से हंसने और खुश रहने की सलाह देते हैं। आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप खुलकर हंसेंगे।
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!