फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chukule: चिंटू- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, डॉक्टर का जवाब पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Sat, 14 Jun 2025 03:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

चिंटू- सिर में बहुत दर्द हो रहा है डॉक्टर साहब
डॉक्टर- गर्लफ्रेंड है?
चिंटू- जी है
डॉक्टर- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से बात किया करो
चिंटू- क्यों?
डॉक्टर- तुमने सुना नहीं, जहर ही जहर को मारता है......

डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं
आपकी फ्री में खोद दूंगा
मरीज की बात सुनकर डॉक्टर बेहोश हो गया.....
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं
पति- पहली बात तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी
लानत है ऐसी जिंदगी पर....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.....
 

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- बेबी बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें? गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू की पत्नी की शोकसभा में आए पप्पू ने उससे पूछा- कैसे हुआ ये?
गप्पू- कुछ नहीं यार चाय पी रही थी और अचानक बस चल बसी
पप्पू- कुछ देर चुप रहने के बाद बोला-
वो वाली चाय की पत्ती बची है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नी का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया
नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
उसमें लिखा था- नेहा एकदम 'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा' है......

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें