फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड (मोबाइल पे)- मेरे बाबू ने थाना थाया, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Thu, 22 May 2025 01:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


गर्लफ्रेंड- मेरे बाबू ने थाना थाया
बॉयफ्रेंड की मम्मी- बाबू ने थाना नहीं, 4,5 बेलन खाए हैं
और उसे खाकर वो सो गया है......

लड़का- क्या कर रही हो बेबी?
लड़की- कुछ नहीं नेट पर बैठी हूं
लड़का- तभी मैं कहूं, नेट धीमा क्यों चल रहा है......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
एक लड़की बहुत मेकअप करके ऑफिस आई
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे
लड़की (अपने बॉस से)- मैं कैसी दिख रही हूं?
बॉस- क्या बात है, आज तो बहुत सुंदर लग रही हो?
लड़की- ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है
बस बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था.......


Desi Chutkule: मां- इंसान की जान कहां से निकलती है? बेटे का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
पति- तुम मुझे बात-बात में अपनी मां के पास जाने की धमकी देती हो, क्या अच्छी बात है ?
पत्नी- ठीक है, अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है मां को यहीं बुला लूगीं... 

साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- तुम पर आरोप है कि तुमने इतने सालों से दबा कर, 
डरा कर अपनी पत्नी को कंट्रोल में रखा हुआ है
आरोपी- जज साहब, दरअसल... 
जज- अरे भाई, सफाई मत दो तरीका बताओ......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें