Jokes In Hindi: अगर हम हमेशा खुश रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Comedy Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....
मां- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है?
बेटा- खिड़की से
मां- वो कैसे?
बेटा- कल आपने घर की बैल बजाई तो पापा ने पड़ोसन से कहा-
जान तुम खिड़की से निकल जाओ......
विज्ञापन
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : Freepik
राजू- क्या हुआ भाई तुम उदास क्यों बैठे हो?
श्याम- भाई अब क्या बताऊं, तुम्हारी भाभी ने नाक कटवा दी
राजू- वो कैसे?
श्याम- हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने गए थे, ट्रैफिक के कारण थोड़ा लेट हो गए
राजू- इसमें क्या नाक कटवा दी?
श्याम- तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती फिर रही है कि मैं और पति टॉयलेट गये थे
लेट हो गए तो थोड़ी सी निकल गई
अब में किस-किस को समझाऊं.....
विज्ञापन
3 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule
- फोटो : अमर उजाला
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी, अब इसी से काम चला लो......
टीचर- शिक्षा के साथ एक कहानी सुनाओ
चिंटू- मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया, वो सो रही थी
फिर उसने मुझे फोन किया, तब मैं सो रहा था
शिक्षा- जैसी करनी वैसी भरनी.....
लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है.....
एक आदमी ने खूब शराब पी और उसके बाद आइने में अपनी शक्ल देखने लगा
शक्ल देखते हुए वो खुद से बोला- अरे यार, इस आदमी को तो कहीं देखा है
बहुत देर बाद जब उसे याद आया तो वो फिर अपने आप से बोला- याद आया
यह कमबख्त वही है, जो मेरी शादी की फोटो में मेरी बीवी के साथ बैठा है......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)