फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: टीचर और छात्र की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

Wed, 07 Sep 2022 07:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: हंसने से हमारी इन्यूनिटी मजबूत है जिसकी वजह से हम कई बीमारियों से बच रहते हैं। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत 1 घंटे मे 50 रोटी बनाती है, तो 3 औरतें 1 घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी?
बच्चा- एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी।
टीचर बेहोश!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से 
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बोला बंता से- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
बंता ने पूछा- कैसे ?
संता बोला- कमीने दूसरों की बीबी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने साइंस लैब में एसिड में 1 सिक्का डाला और राजू से पूछा- ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं 
राजू- सर, नहीं घुलेगा 
सर- शाबाश राजू लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
राजू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे ? 
बंटू- 10 
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? 
बंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें