फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब पत्नी ने पति के लिए बनाई स्पेशल डिश, पढ़िए वायरल चुटकुले

Wed, 07 Sep 2022 06:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule:  हंसना हर किसी के शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से लोगों का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी हंसा जा सकता है। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और हृदय से संबंधित बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है,
खाते ही गर्मी गायब।
पति- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पत्नी- नवरत्न तेल के पकौड़े!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 
पुलिसवाला- मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
लड़की– पर मैं तुमसे बड़ी हूं
पूरे एक साल …. बड़ी हूं
पप्पू– कोई बात नहीं ।
मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा ……

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें