Comedy Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच भी आती है।
Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पत्नी- मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति- मैं भी बंगाली बाबा के पास जा रहा हूं
पत्नी- मुझे मांगने के लिए
पति- नहीं, ये बताने के लिए की कृपा आनी शुरू हो गयी है...
पत्नी- आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आए थे,
तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
पति- नहीं
पत्नी- इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते
पति- अरे ऐसी बात नहीं है
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है,
तो वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन
शताब्दी है या राजधानी.....
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
टीचर (चिंटू से)- केले खाने के दो फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है,
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
पिता- तुम मुझे अपना पिता नहीं बल्कि दोस्त समझो,
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- अरे पापा, ऐसी कोई बात नहीं है
पिता- बिना किसी संकोच या झिझक के बोलो
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है न
उसका नंबर दिलवा दे......
साली- कहां से आ रहे हो, जीजा जी
जीजा- तुम्हारी दीदी ने मुझे घर से निकाल दिया
साली- क्यों?
जीजा- बोली, कुछ बनकर ही आना
साली- फिर
जीजा- मैं 2 घंटे बाद बेशर्म बनके वापस आ गया.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)