Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है। आज भी हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!